धर्म रक्षा सेवा मंच ने वितरित किए कंबल

। धर्म रक्षा सेवा मंच एनजीओ की ओर से कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरित करने की मुहिम शुरू की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 05:18 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 05:18 PM (IST)
धर्म रक्षा सेवा मंच ने वितरित किए कंबल
धर्म रक्षा सेवा मंच ने वितरित किए कंबल

संवाद सहयोगी, मोगा :

धर्म रक्षा सेवा मंच एनजीओ की ओर से कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरित करने की मुहिम शुरू की गई है। इसके चलते एनजीओ के सदस्यों द्वारा मंगलवार की शाम को पुरानी दाना मंडी स्थित भारत माता मंदिर के बाहर 50 के करीब जरुरतमंद लोगो को कंबल वितरित किए गए।

संस्था के अध्यक्ष सोनू अरोड़ा व सचिव नानक चोपड़ा ने कहा कि संस्था के सरपरस्त रजिदर वधवा, चेयरमैन सुरिदर कुमार गुल्लू, जसवंत राय आनंद के नेतृत्व में पिछले दो सप्ताह से शहर के अलग अलग सार्वजनिक स्थलों पर जाकर गर्म कंबल वितरित करने का काम किया जा रहा है। संस्था द्वारा अब तक 500 से अधिक लोगों को कंबल वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का मकसद है कि आर्थिक कमजोर लोग सर्दी के प्रकोप से बच सकें। धर्म रक्षा सेवा मंच एनजीओ द्वारा पिछले दो वर्षों से जरूरतमंद मरीजों का उपचार करवाया जा रहा है, वहीं लाकडाउन के बीच शहर की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को राशन भी मुहैया करवाया गया। इस अवसर पर कमल कुमार, राज कुमार शंटी आदि सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी