नेहा बनीं महिला विग की शहरी अध्यक्ष

मोगा स्थानीय गुरुसर बस्ती बुक्कनवाला रोड में शिव सेना हिदुस्तान की बैठक महिला विग की प्रदेश महासचिव मनदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पार्टी की स्थानीय इकाई का गठन करते हुए नेहा को शिव सेना हिदुस्तान महिला विग का शहरी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 11:02 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 11:02 PM (IST)
नेहा बनीं महिला विग की शहरी अध्यक्ष
नेहा बनीं महिला विग की शहरी अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मोगा

स्थानीय गुरुसर बस्ती बुक्कनवाला रोड में शिव सेना हिदुस्तान की बैठक महिला विग की प्रदेश महासचिव मनदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पार्टी की स्थानीय इकाई का गठन करते हुए नेहा को शिव सेना हिदुस्तान महिला विग का शहरी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश महासचिव मनदीप शर्मा ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मनदीप शर्मा ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले वर्करों को मान सम्मान दिया जाएगा। पार्टी की वार्ड स्तर, शहरी व गांव स्तर पर इकाइयों का गठन करके नए सदस्यों को जोड़कर उनको पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया जा रहा है। इस मौके पर नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष महिला विग नेहा ने कहा कि वह उक्त जिम्मेवारी को तनदेही से निभाएंगी। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर कुमार सोनू आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी