51 जरूरतमंद परिवारो को राशन वितरित

भीम नगर कैंप के पार्क में मोगा यूथ वेलफेयर क्लब की ओर से सोमवार को 84 व राशन वितरण समारोह क्लब के सरपरस्त एवं पार्षद अशोक धमीजा और अध्यक्ष नीरज बठला की अगुवाई में करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 May 2019 12:03 AM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 12:03 AM (IST)
51 जरूरतमंद परिवारो को राशन वितरित
51 जरूरतमंद परिवारो को राशन वितरित

संवाद सहयोगी, मोगा : भीम नगर कैंप के पार्क में मोगा यूथ वेलफेयर क्लब की ओर से सोमवार को 84 व राशन वितरण समारोह क्लब के सरपरस्त एवं पार्षद अशोक धमीजा और अध्यक्ष नीरज बठला की अगुवाई में करवाया गया। मुख्य अतिथि विनोद अरोड़ा ने 51 जरूरतमंद परिवारों को जरूरत का सामान वितरित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह मोगा यूथ वेलफेयर क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में लगी है हर व्यक्ति का फर्ज है की वह जरूरतमंद की सेवा करे। अध्यक्ष नीरज बठला ने बताया की जरूरतमंद की सहायता करना हम सबका फर्ज है। उन्होंने कहा कि क्लब समाजिक धार्मिक कार्यो को समर्पित है। उन्होंने कहा की जो भी जरूरत मंद परिवार राशन लेना चाहता है वह क्लब के किसी भी सदस्य से सम्पर्क कर सकता है । क्लब द्वारा विनोद अरोड़ा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलदेव सिंह, बिल्ला धमीजा,बंटी अनेजा, सेम छाबड़ा,प्रधान नीरज बठला, गुरनाम सिंह,चेयरमैन अशोक धमीजा,प्रभजोत गिल,डिम्पल राजदेव,दीपक मिगलानी,महिदर पाल लूम्बा, गुरनाम सिंह,राकेश सितारा, नोनका अरोड़ा, मोहित मिगलानी,जतिदर सिंह,राजिदर छाबड़ा,विनोद अरोड़ा, जगतार सिंह,विकास जिदल, पवन गाबा, काला गाबा, कृष्ण लाल, गगन नोहरिया, राजिदर कुमार के अलावा अन्य हाजिर थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी