पंजाब की जीत, मोगा को 'नाज'

गुवाहाटी में चल रहे इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में एक बार फिर पंजाब की जीत में मोगा की खिलाड़ी ने अहम किरदार निभाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2020 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 11:25 PM (IST)
पंजाब की जीत, मोगा को 'नाज'
पंजाब की जीत, मोगा को 'नाज'

जागरण संवाददाता, मोगा : गुवाहाटी में चल रहे इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में एक बार फिर पंजाब की जीत में मोगा की खिलाड़ी ने अहम किरदार निभाया। गजाला नाज ने (35 रन नोट आउट) की धुआंधार पारी खेलकर टीम की विजय में अहम भूमिका निभाई। पंजाब की टूर्नामेंट में यह तीसरी जीत है। इससे पहले मोगा की सुखप्रीत कौर की फिरकी में फंसकर मुंबई को पराजय का सामना करना पड़ा था।

टूर्नामेंट में पहले दिन से मोगा की तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ है। पंजाब की टीम ने महाराष्ट्र के साथ खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में सात विकेट खोकर 177 रन बनाए थे। जिसमें अंजलि ने सर्वाधिक 38 एवं मोगा की गजाला नाज ने नोट आउट 35 रन बनाए। मुंबई की पूरी टीम 40 ओवर में 140 रन पर ही ढेर हो गई थी। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव राममूर्ति सूद व सचिव कमल अरोड़ा ने मोगा की खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि टूर्नामेंट विजय में मोगा खिलाड़ी अहम भूमिका निभाएंगी।

chat bot
आपका साथी