Moga News: महिला ने अपने एएसआई दोस्त के साथ किया धारदार हथियार से हमला, पथराव; कार से बरामद हुई वर्दी

नशे में धुत एक महिला ने अपने सस्पेंड एएसआई पुलिस अधिकारी दोस्त के साथ मिलकर दूध लेने जा रहे एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने बचने के लिए एक गुरुद्वारा साहिब में शरण ली तो यह लोग गुरुद्वारा साहिब में भी घुस गए।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 08 Apr 2023 02:22 PM (IST) Updated:Sat, 08 Apr 2023 02:22 PM (IST)
Moga News: महिला ने अपने एएसआई दोस्त के साथ किया धारदार हथियार से हमला, पथराव; कार से बरामद हुई वर्दी
महिला ने अपने एएसआई दोस्त के साथ किया धारदार हथियार से हमला

संवाद सहयोगी, मोगा: नशे में धुत एक महिला ने अपने सस्पेंड एएसआई पुलिस अधिकारी दोस्त के साथ मिलकर दूध लेने जा रहे एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने बचने के लिए एक गुरुद्वारा साहिब में शरण ली तो यह लोग गुरुद्वारा साहिब में भी घुस गए।

बाद में कुछ लोगों के एकत्र होने पर हमलावर पक्ष ने जमकर पथराव किया हमले में सस्पेंड एएसआई खुद भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी गाड़ी कब्जे में ले ली है। जिसमें धारदार हथियार और एएसआई की वर्दी भी कब्जे में ले ली है।

एक महिला द्वारा ईंट पत्थर चलाए गए

स्थानीय बुकनवाला रोड पर पुराने विवाद को लेकर एक महिला द्वारा ईंट पत्थर चलाए गए हैं। यही नहीं महिला ने दूध लेकर जा रहे एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला किया व्यक्ति ने भागकर नजदीकी गुरुद्वारे में छिप कर अपनी जान बचाई इस संबंध में जानकारी देते हुए निरंजन सिंह निवासी बुकन वाला रोड ने बताया कि करीब चार महीने पहले उनकी मोहल्ले में रहती दीपी नामक महिला के साथ विवाद हो गया था लेकिन उक्त मामले को लेकर गणमान्य द्वारा समझौता करवाया गया था।

युवक को रास्‍ते में गिरा शुरू की गाली गलौज

उसी रंजिश के तहत शनिवार को जब वह घरों में दूध डालने के लिए जा रहा तो दीपी अपने एक पुलिसकर्मी साथी के साथ आई जिन्होंने उसे रास्ते में गिरा कर उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। यही नहीं उक्त महिला ने हाथ में पकड़ी हुई किरपाण से उस पर सीधा प्रहार किया। हमले के समय महिला नशे में धुत बताई जा रही है।पीड़ित ने भागकर नजदीकी गुरुद्वारा में छिप कर अपनी जान बचाई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस

मौके पर पहुंची थाना सिटी साउथ की पुलिस ने एएसआई की फॉर्च्यूनर गाड़ी को अपने कब्जे में लेने के उपरांत हंगामा करने वालों पर केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 8 जनवरी को बुकन वाला रोड पर दो पक्षों में विवाद हो गया था।

उस समय महिला ने अपने साथी पुलिसकर्मी की सहायता से तेजधार हथियारों से एक युवक पर हमला किया था वही अस्पताल में भर्ती होने के दौरान भी किरपान से हमला करने समेत उसे अगवा करने के लिए पहुंची थी। जहां भी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हो गई थी आरोपित पुलिस कर्मचारी थाना मैहना में तैनात था जिसे बाद में सस्पेंड कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी