पुष्पवर्षा से किया शोभायात्रा का स्वागत

मोगा : गीता भवन में स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में ज्ञान भक्ति वेदांत सम्मेलन श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह आरम्भ हुआ, जिसको लेकर स्वामी सहज प्रकाश की अध्यक्षता में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 10:17 PM (IST)
पुष्पवर्षा से किया शोभायात्रा का स्वागत
पुष्पवर्षा से किया शोभायात्रा का स्वागत

संवाद सहयोगी, मोगा : गीता भवन में स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में ज्ञान भक्ति वेदांत सम्मेलन श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह आरम्भ हुआ, जिसको लेकर स्वामी सहज प्रकाश की अध्यक्षता में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा में 21 महामंडलेश्वर 101 संत महापुरष शामिल हुए। शोभा यात्रा के गीता भवन चौक, जवाहर नगर, प्रताप रोड, मेन बाजार, 2 न्यू टाउन आदि स्थानों से गुजरने पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह स्वागती गेट लगाए रंगोली से रास्तों को सजाया गया। भजन सम्राट राजू कटारिया एवं भक्तों ने प्रभु की महिमा का गुणगान किया। जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा में शंकराचार्य दिव्यानन्द, महामंडलेश्वर स्वामी विशिकानन्द भारती, महामंडलेश्वर स्वामी कमल पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद, स्वामी आत्मानन्द स्वामी अर्जुन पुरी, स्वामी राजेश्वरा नन्द, स्वामी दिव्यानन्द, स्वामी न¨रदर गिरि, स्वामी गिरधर गिरि, स्वामी शास्वतनन्द, स्वामी कमलानंद गिरि, स्वामी वेदभारती, स्वामी महादेवानन्द महाराज के अलावा अन्य संतजन ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। स्वामी सहज प्रकाश जी ने बताया कि स्वर्ण जयंती महोत्सव 11 नवंबर से 18 नवंबर तक होगा। रोजाना सायं 3 से 6 बजे तक महापुरुषों के प्रवचन होंगे।

chat bot
आपका साथी