डॉ. सुभाष शर्मा के छठीं बार इंटक के प्रदेश अध्यक्ष

मोगा : इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की एक विशेष बैठक बुधवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 10:49 PM (IST)
डॉ. सुभाष शर्मा के छठीं बार इंटक के प्रदेश अध्यक्ष
डॉ. सुभाष शर्मा के छठीं बार इंटक के प्रदेश अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मोगा : इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की एक विशेष बैठक बुधवार को हुई।

इस मौके पर इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ंजीवा रैड्डी के दिशा-निर्देशों तहत पंजाब इंटक के डेलीगेट इजलास में प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा को सर्वसम्मति से छठीं बार प्रदेश इंटक चुना गया। राष्ट्रीय इंटक द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी बलवीर ¨सह संधू, मदन ¨सह नेगी ने डॉ. सुभाष शर्मा के पुन: प्रदेश इंटक के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इस दौरान जिला इंटक अध्यक्ष विजय धीर एडवोकेट, प्रदेश इंटक महासचिव प्रवीण शर्मा, जिला इंटक मुख्य सलाहकार अशोक कालिया, स्कूल ड्राईवर बस यूनियन अध्यक्ष राजेन्द्र ¨सह काला ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डेलीगेट को संबोधित करते नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उसे तनदेही से निभाएंगे।

chat bot
आपका साथी