नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मोगा बंद 29 को

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अब बहुजन क्रांति मोर्चा ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ये ऐलान कुछ दिन पहले शहर में सीएए के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा का जबाव देने के लिए लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 10:54 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मोगा बंद 29 को
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मोगा बंद 29 को

जागरण संवाददाता, मोगा:

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अब बहुजन क्रांति मोर्चा ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ये ऐलान कुछ दिन पहले शहर में सीएए के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा का जबाव देने के लिए लिया गया है। मोर्चे की बैठक की अध्यक्षता करते हुए भावाधस के प्रदेश अध्यक्ष वीरभान दानव ने 29 जनवरी को मोगा बंद का आह्वान करते हुए कहा है कि बंद को पूर्ण सफल बनाकर केंद्र सरकार को अपनी शक्ति का अहसास करवाया जाएगा।

नगर निगम के बैठक हॉल में शहर की विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक कर मोगा बंद की योजना को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में कांग्रेस के पूर्व सांसद केवल सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान निगम पार्षद वीरभान दानव ने खुला ऐलान किया कि केंद्र की सरकार देश को विभाजित करने के लिए जो नीतियां थोपना चाह रही है उसका शहर की विभिन्न संस्थाएं मुंह तोड़ जवाब देंगी। इस बैठक में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल थे। वीरभान दानव ने कहा जो लोग सीएए का समर्थन कर रहे हैं वे जनता को जवाब दें। आज भी भारत में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनके पास किसी भी प्रकार का डॉक्यूमेंट नहीं है। उनके लिए कानून में क्या व्यवस्था है, क्या उन्हें देश छोड़ना पड़ेगा, उनकी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। अगर डॉक्यूमेंट के अभाव में उन्हें भारत में जन्म लेने के बावजूद देश से निकाल दिया जाएगा तो ये घोर अमानवीयता है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व सांसद केवल सिंह ने कहा कि जो खुद विदेशी हैं वे भारत के मूल निवासियों से प्रमाण मांग रहे हैं। मोदी सरकार देश को हिदू राष्ट्र बनाना चाहती है। आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए ये संघर्ष करना बेहद जरूरी है।

बैठक में ऑल इंडिया उलामा मसाइक बोर्ड के जिलाध्यक्ष सोनू वाहिद, चेयरमैन मुस्लिम वेलफेयर कमेटी मोगा सरफरोज अली, राजिदर सिंह, तीर्थ सिंह, गुरमेल सिंह, जॉनी सद्दीक, मोहम्मद सद्दीक, जसवीर सिंह, भीम सिंह, जसविदर सिंह, गुरभिदर सिंह, डॉ.मक्खन मामदीन, सुरिदर कुमार, कृपाल सिंह, सोमनाथ, सतपाल अंजान, जगतार सिंह, सोमनाथ चोबड़, हंसराज, नानकचंद साहनी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी