लोग सहयोग दें, मोगा को उनके सपनों को शहर बनाएंगे : डा. हरजोत

विधायक डा.हरजोत कमल ने शहर में वार्ड स्तर पर संगत दर्शन कार्यक्रम शुरू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 10:59 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 10:59 PM (IST)
लोग सहयोग दें, मोगा को उनके सपनों को  शहर बनाएंगे : डा. हरजोत
लोग सहयोग दें, मोगा को उनके सपनों को शहर बनाएंगे : डा. हरजोत

संवाद सहयोगी.मोगा

विधायक डा.हरजोत कमल ने शहर में वार्ड स्तर पर संगत दर्शन कार्यक्रम शुरू किया है। मंगलवार को विधायक ने वार्ड 26 के पत्ती उसांग क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में विकास के लिए प्रस्तावित कामों की जानकारी दी।

विधायक डा.हरजोत कमल ने कहा कि किसी भी शहर का विकास सिर्फ शहर की गलियां, नालियां और सड़कों का बेहतर बनाना ही नहीं होता है। विकास के मायने उससे भी ऊपर है। पिछले साल आठ मार्च के बाद जब निगम उनके हाथ में आया, तब उनकी प्राथमिकता शहर के आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाना था। यही वजह थी कि सड़कें बनती थीं तो लोग कहते थे विकास हो रहा है, उनकी नजर में विकास के मायने उससे भी कहीं ऊपर हैं। शहर में अच्छे अस्पताल हों, डिस्पेंसरियां हों, अत्याधुनिक तकनीकी वाली लाइब्रेरी हों, हरे भरे पार्क, कम्युनिटी सेंटर, कल्चर सेंटर, स्टेडियम जैसी सुविधाएं हों, ताकि हर शहरवासियों को अपने ढंग से स्वस्थ व स्वच्छ माहौल में अच्छा जीवन जी सकें। पिछले डेढ़ साल में शहर में बेहतर आधारभूत ढांचा देने के बाद अब उनकी कोशिश बड़े प्रोजेक्ट लाकर मोगा को आदर्श शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि शहरवासी उन्हें ताकत दें, वे उन्हें उनके सपने का शहर बनाकर देंगे। ये तभी संभव है जब शहरवासी भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं, अच्छे नागरिक रूप में शहर को सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें।

उन्होंने भरोसा दिया कि निगम का सिस्टम इस प्रकार से तैयार किया जा रहा है कि लोगों की समस्याओं का तत्काल हल किया जा सके। संगत दर्शन का आयोजन वार्ड नंबर-26 में पार्षद विजय खुराना की अगुआई में किया गया। इस मौके पर पत्ती उसंग महिला ग्रुप ने विधायक डा. हरजोत कमल को सम्मानित किया। संगत दर्शन में पार्षद प्रवीण मक्कड़, निर्मल मीनियां, बिट्टू, रोबिन गिल, दीशा बराड़ आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी