विधायक डा. हरजोत ने गीता भवन मंदिर में टेका माथा

। विधायक डा. हरजोत कमल ने शहर का दौरा करते विभिन्न धार्मिक स्थानों पर माथा टेका। गीता भवन मंदिर में पहुंचने पर वह मंदिर में नतमस्तक हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 03:51 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 03:51 PM (IST)
विधायक डा. हरजोत ने गीता 
भवन मंदिर में टेका माथा
विधायक डा. हरजोत ने गीता भवन मंदिर में टेका माथा

संवाद सहयोगी,मोगा

विधायक डा. हरजोत कमल ने शहर का दौरा करते विभिन्न धार्मिक स्थानों पर माथा टेका। गीता भवन मंदिर में पहुंचने पर वह मंदिर में नतमस्तक हुए।

उन्होंने मंदिर में ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश जी एवं स्वामी वेदांता नंद जी के स्वरूपों के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति व वेदों को समूची दुनिया नमन करती है। उन्होंने कहा कि मोगा को पंजाब के उत्तम शहर के रूप में विकसित करने के सपने की पूर्ति और आशीर्वाद लेने के लिए वह आज यहां नतमस्तक हुए हैं तथा उनको पूर्ण विश्वास है कि वह अपने फर्ज की पूर्ति करने के योग्य हो सकेंगे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं को जानकर उनका हल करवाया। इस मौके पर मेयर नीतिका भल्ला, पार्षद पायल गर्ग, गौरव गर्ग, डा. संजीव मित्तल, पार्षद साहिल अरोड़ा, पार्षद तीर्थ राम, डा. नवीन सूद, पार्षद कुसुम बाली, नरेन्द्र बाली, सुखविदर कौर पार्षद, दीपक भल्ला, पार्षद प्रवीण मक्कड़, पाली उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी