सरकारों ने लोगों को किया नरअंदाज : रणसींह

मोगा गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में रविवार को शिअद (1920) जिला मोगा के पदाधिकारियों की बैठक महासचिव जत्थेदार बूटा सिंह रणसींह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Jun 2019 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 02 Jun 2019 10:21 PM (IST)
सरकारों ने लोगों को किया नरअंदाज : रणसींह
सरकारों ने लोगों को किया नरअंदाज : रणसींह

संवाद सहयोगी, मोगा : गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में रविवार को शिअद (1920) जिला मोगा के पदाधिकारियों की बैठक महासचिव जत्थेदार बूटा सिंह रणसींह की अध्यक्षता में हुई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 23 मई को लोकसभा के चुनाव के नतीजे आने की देर थी कि केंद्र सरकार ने डीजल, पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दीं तथा पंजाब सरकार ने बिजली दरों में इजाफा कर दिया, जिससे स्पष्ट हो गया है कि केंद्र व पंजाब सरकार को लोगों की बिल्कुल भी फिक्र नहीं है, लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार ने लोगों के साथ कोई भी वादा नहीं किया, लेकिन भारत में भारी संख्या में लोगों ने भाजपा को दोबारा राज्य सभा दे दी। पंजाब में कांग्रेस ने पिछले दो साल में कुछ नहीं किया। पंजाब के लोगों ने कांग्रेस की 8 सीटें जिता दी हैं, चुनाव समय किसी पार्टी ने पंजाब की जायज मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। अंत में उन्होंने मांग की कि संगरूर जिले में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वालों को मौत की सजा दी जाए। इस मौके पर हरजिंद्र सिंह रोडे, जोगिंद्र सिंह, मोहन, हरजीत सिंह मौड़, बलदेव सिंह , लखवीर सिंह, करोड़ सिंह, जल्लौर सिह, जसविन्द्र सिंह व अन्य मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी