दहेज न देने पर विवाहिता को घर से निकाला

संवाद सहयोगी मोगा थाना सिटी साऊथ पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 03:42 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 03:42 PM (IST)
दहेज न देने पर विवाहिता को घर से निकाला
दहेज न देने पर विवाहिता को घर से निकाला

संवाद सहयोगी, मोगा : थाना सिटी साऊथ पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआइ जयपाल सिंह ने बताया कि गांव चड़िक निवासी विवाहिता कुलविद्र कौर पुत्री जगसीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जिला फिरोजपुर के गांव वाड़ा भाईके में सुखदीप सिंह के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति सुखदीप सिंह, ससुर चमकौर सिंह व सास गुरमीत कौर उससे दहेज की मांग करने लगे, जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी