लखबिदर मसीह बने भाजपा अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष

। भाजपा अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष के रूप में लखबिदर सिंह मसीह की नियुक्ति की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:36 PM (IST)
लखबिदर मसीह बने भाजपा  
अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष
लखबिदर मसीह बने भाजपा अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता.मोगा

भाजपा अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष के रूप में लखबिदर सिंह मसीह की नियुक्ति की गई है। उन्हें जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा की मौजूदगी में भाजपा अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष जोन मसीह ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।

कृषि कानून वापस होने के बाद एक बार फिर जिला भाजपा की सक्रियता तेजी के साथ बढ़ गई है। लखबिदर सिंह को जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भाजपा में पद नहीं जिम्मेदारी दी जाती है, जो जितना ज्यादा काम करता है, उसकी जिम्मेदारी उतनी ज्यादा बड़ी होती है। लखबिदर सिंह की सक्रियता को देखते हुए ही उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई वे अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के लिए काम करेंगे।

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री बोहड़ सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक सेल पंजाब के प्रवक्ता वरिन्द्र सिंह ने लखबिंदर सिंह को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। सेल के प्रदेश अध्यक्ष जोन मसीह एव वरिन्द्र सिंह ने लखबिंदर सिंह को बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों के अनुसार सक्रियता के साथ कार्य करने के लिए कहा। लखविदर सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसे पूरी तनदेही एव ईमानदारी से निभाएंगे एवं पार्टी की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई योजनाएं चलाकर उनके परिवारों के जीवन को ऊंचा उठाने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी