इंदू रानी आधस महिला विग मोगा की सचिव नियुक्त

आदि धर्म समाज (आधस) भारत जिला मोगा की बैठक जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार जिला कन्वीनर विक्की बोहत आधस महिला विग की जिलाध्यक्ष मनदीप कौर व शहरी अध्यक्ष संजू रानी की अगुआई में नेचर पार्क में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:09 AM (IST)
इंदू रानी आधस महिला विग मोगा की सचिव नियुक्त
इंदू रानी आधस महिला विग मोगा की सचिव नियुक्त

संवाद सहयोगी, मोगा : आदि धर्म समाज (आधस) भारत जिला मोगा की बैठक जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार, जिला कन्वीनर विक्की बोहत, आधस महिला विग की जिलाध्यक्ष मनदीप कौर व शहरी अध्यक्ष संजू रानी की अगुआई में नेचर पार्क में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से इंदू रानी को आदि धर्म समाज महिला विग मोगा शहर की सचिव नियुक्त किया गया।

इस दौरान आधस के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार, जिला कन्वीनर विक्की बोहत व आधस महिला विग की जिलाध्यक्ष मनदीप कौर ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंदू रानी ने कहा कि आज जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसको वह पूरी ईमानदारी व तनदेही से निभाएंगी। बैठक में गीता रानी, हरप्रीत कौर, पिकी शर्मा आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी