श्रीराम मंदिर निमार्ण के लिए कल से शुरू होगा धन संग्रह अभियान

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के निमित धन संग्रह के लिए विश्व हिदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने घर-घर तक पैठ बनाने की योजना पर तेजी के साथ शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 05:54 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निमार्ण के लिए कल से शुरू होगा धन संग्रह अभियान
श्रीराम मंदिर निमार्ण के लिए कल से शुरू होगा धन संग्रह अभियान

जागरण संवाददाता, मोगा

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के निमित धन संग्रह के लिए विश्व हिदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने घर-घर तक पैठ बनाने की योजना पर तेजी के साथ शुरू कर दिया है।

इस संबंध में आइएमए हाल में आइएमए मोगा चैप्टर व विश्व हिदू परिषद की संयुक्त बैठक में बड़ी संख्या में शहर की चिकित्सक कम्युनिटी पहुंची। शहीदी पार्क में हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक प्रमोद व विश्व हिदू परिषद के संगठन मंत्री विजय पाल ने कहा कि 31 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य लिया गया है। ताकि राममंदिर निर्माण में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता हो।

एनजीओ प्रयास के संस्थापक डा. सीमांत गर्ग की पहल पर आयोजित बैठक में शहर भर के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर संघ के प्रांत प्रचारक प्रमोद व विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय पाल विहिप के जिलाध्यक्ष विजय अरोड़ा, आइएमए के अध्यक्ष डा संजीव मित्तल, डा. सुमेश खन्ना, जिला संघ चालक विजय कौशिक, डा. दर्शन सिगला एव डा. संदीप गर्ग ने शाल भेंटकर स्वागत किया।

पर्यटन और रोजगार का रास्ता खोलेगा श्रीराम मंदिर निर्माण

प्रांतीय प्रचारक प्रमोद व विहिप के संगठन मंत्री विजय पाल ने कहा कि धन संचय के लिए देश के 13 करोड़ परिवारों से जुड़ने का लक्ष्य रखा गया है। ये मामला सिर्फ मंदिर निर्माण का नहीं है, ये हिदुओं की आस्था का सवाल है, सांस्कृतिक चेतना का समय है। अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण जहां पर्यटन की नई राह खोलेगा वहीं हजारों नौजवानों के लिए रोजगार का माध्यम बनेगा।

अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़ने की जरूरत : डा. गर्ग

डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि आज समाज में सकारात्मक माहौल पैदा करने के लिए जरूरी है कि हम अपनी संस्कृति अपनी सभ्यता से जुड़ें। नवीनता को स्वीकार करें लेकिन जो संस्कृति, जो सभ्यता हमें संस्कारित बनाती है, हमारे अंदर के आत्मविश्वास को पैदा कर हमें इंसानियत और भाईचारे के रास्ते पर ले जाती है,उसे साथ लेकर जड़ें। जो लोग संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहते हैं वही हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए एवं राष्ट्रहित में हम सबको एक जुट होकर कार्य करना होगा।

शहर के प्रमुख मंदिरों में किए जाएंगे हवन-यज्ञ : प्रमोद

प्रांत प्रचारक प्रमोद ने कहा कि धन संग्रह के प्रति लोगों को जागरूक करने व जोड़ने के लिए जिले में 31 जनवरी से 27 फरवरी तक हवन-यज्ञ शहर के प्रमुख स्थानों एव मंदिरों में किए जाएंगे। मंदिर निर्माण के लिए धन भी जुटाया जाएगा। श्री राम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये की पर्चियां दान देने वाले लोगों को दी जाएंगी। इन पर्चियों पर अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की तस्वीर के साथ ही श्री राम की छवि भी मौजूद रहेगी।

2024 तक पूरा कर लिया जाएगा मंदिर निर्माण का कार्य

उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण साल 2024 तक पूरा कर लिया जाए। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 492 सालों से चल रहे संघर्ष के दौरान 76 लड़ाइयां हुई हैं, तब जाकर श्री राममंदिर निर्माण की राब खुली है।

बैठक में ये रहे मौजूद

विभाग संयोजक जितेश शर्मा, जिला मंत्री एडवोकेट वरिदर गर्ग, नगर संघ चालक विजय कौशिक, नगर शारीरिक प्रमुख राजकुमार शर्मा, राजिदर सिंह लक्की, जिला संयोजक बजरंग दल, आइएमए के अध्यक्ष डा. संजीव मित्तल, डा. चंदन सिगला, डा. संदीप गर्ग, भारत माता मंदिर कमेटी के विकास गुप्ता, हर्ष बांसल, राजीव बांसल, विनीत गुप्ता, डा. पीएन महाजन, मेजर प्रदीप, डा. प्रभा मित्तल, डा. राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी