खेलो में मेडल जीने वाले छात्रों का किया सम्मान

संगरूर में आयोजित पंजाब राज्य खेलों में मेडल जीतकर मोगा पहुंचे विद्यार्थियों को मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री एजुकेशन नेक सिंह स्मार्ट स्कूल कोऑर्डिनेटर मनमीत सिंह राय ईटीटी अध्यापक यूनियन पंजाब के अध्यक्ष जसविदर सिंह सिद्धू ने सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:11 AM (IST)
खेलो में मेडल जीने वाले छात्रों का किया सम्मान
खेलो में मेडल जीने वाले छात्रों का किया सम्मान

संवाद सहयोगी, मोगा : संगरूर में आयोजित पंजाब राज्य खेलों में मेडल जीतकर मोगा पहुंचे विद्यार्थियों को मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री एजुकेशन नेक सिंह, स्मार्ट स्कूल कोऑर्डिनेटर मनमीत सिंह राय, ईटीटी अध्यापक यूनियन पंजाब के अध्यक्ष जसविदर सिंह सिद्धू ने सम्मानित किया।

जिला शिक्षा अफसर नेक सिंह ने कहा कि पंजाब स्तरीय खेलों में मोगा जिले आठ विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक हासिल किया है। इस अवसर पर जसविदर सिद्धू ने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखारते हैं। विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय रिकॉर्ड स्थापित कर मोगा जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सभी विजेताओं को विशेष रूप से सम्मानित करने के लिए जिला शिक्षा अफसर नेक सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर टीम इंचार्ज बूटा सिह, रंजीत सिंह, दिलबाग सिंह, रूपिदर सिंह, संदीप सिंह, हर्ष गोयल के अलावा अन्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी