घर से साना, चांदी और डेढ़ लाख नकदी ले उड़े चोर

निहाल सिंह वाला के मधेके चौक के नजदीक एक घर को चोर ने दिन दिहाड़े निशाना बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 11:02 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 06:26 AM (IST)
घर से साना, चांदी और डेढ़ लाख नकदी ले उड़े चोर
घर से साना, चांदी और डेढ़ लाख नकदी ले उड़े चोर

संवाद सहयोगी, मोगा : निहाल सिंह वाला के मधेके चौक के नजदीक एक घर को चोर ने दिन दिहाड़े निशाना बनाया। चोर घर के ताले तोड़कर 12.5 तोले सोना और 1 किलोग्राम चांदी के गहने और 1.5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार हरपाल सिंह ने बताया कि सुजाता चंचनकर पत्नी रजिंदर चंचनकर निवासी गली नंबर 2, वार्ड नंबर 2 नजदीक सेवासर गुरुद्वारा, निहाल सिंह वाला ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे जब वह घर को ताला लगाकर पड़ोस में चली गई, जब वह वापस आई तो देखा कि उसके घर के ताले टूटे हुए मिले। उसने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था अैर घर में रखा 12.5 तोला सेना और एक किलोग्राम चांदी के गहने समेत 1.5 लाख रुपये चुरा लिए। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ में मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी