गोगा जाहरवीर के जन्मदिन पर की पूजा

मोगा स्थानीय जगदेव सिंह नगर स्थित गोगा मेड़ी मंदिर में गोगा जाहरवीर के जन्मदिन पर लोगों ने गोगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों से भक्तों द्वारा गोगा जाहरवीर की पैदल झंडा यात्राएं निकली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:19 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 10:19 PM (IST)
गोगा जाहरवीर के जन्मदिन पर की पूजा
गोगा जाहरवीर के जन्मदिन पर की पूजा

संवाद सहयोगी, मोगा

स्थानीय जगदेव सिंह नगर स्थित गोगा मेड़ी मंदिर में गोगा जाहरवीर के जन्मदिन पर लोगों ने गोगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों से भक्तों द्वारा गोगा जाहरवीर की पैदल झंडा यात्राएं निकली गई।

बजरंग दल हिदुस्तान की जिला इकाई ने झंडा यात्रा में शामिल भक्तों को का स्वागत सैनिटाइज करके किया।इस दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए मंदिर कमेटी ने भक्तों को मास्क लगाने की हिदायत दी।

इस मौके पर मंदिर कमेटी द्वारा भवाधस जिला प्रधान नरेश बोहत सहित अन्य गणमान्यों को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया गया। मंदिर में कव्वालों ने गोगा जाहरवीर की शान में कव्वालियां सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।

इसके अतिरिक्त प्रधान अजय कंडा के नेतृत्व में मंदिर कमेटी द्वारा लंगर लगाया गया व भक्तों को फलों व सेवइयों का प्रसाद बांटा गया।

chat bot
आपका साथी