छात्राओं ने किया म्यूजियम का दौरा

शुकदेवा कृष्णा कालेज ऑफ एजुकेशन फॉर ग‌र्ल्स मोगा की छात्राओं को गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिवस को समर्पित बनाए म्यूजियम का दौरा करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 05:24 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:24 AM (IST)
छात्राओं ने किया म्यूजियम का दौरा
छात्राओं ने किया म्यूजियम का दौरा

संवाद सहयोगी, मोगा : शुकदेवा कृष्णा कालेज ऑफ एजुकेशन फॉर ग‌र्ल्स मोगा की छात्राओं को गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिवस को समर्पित बनाए म्यूजियम का दौरा करवाया गया।

इस म्यूजियम में गुरु नानक देव जी के जीवन के साथ संबंधित झांकियों के दर्शन करवाए गए। इन झांकियों के द्वारा लोगों को मेहनत करो, नाम जपो का उपदेश दिया गया। इन झांकियों के द्वारा उस समय स्त्रियों की दशा के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर कालेज प्रिंसिपल डॉ. मोनिका वर्मा ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आजकल की तेज रफ्तार की जिदगी में आने वाली पीढियों को धर्म और विरसे के साथ जोड़ने के लिए इस तरह के प्रयास किए जाने चाहिए।

chat bot
आपका साथी