कनाडा भेजने का झांसा दे ठगे आठ लाख, युवती पर केस

मोगा थाना सदर के गांव महेशरी में युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 09:43 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2019 06:27 AM (IST)
कनाडा भेजने का झांसा दे ठगे आठ लाख, युवती पर केस
कनाडा भेजने का झांसा दे ठगे आठ लाख, युवती पर केस

संवाद सहयोगी, मोगा : थाना सदर के गांव महेशरी में युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना सदर मोगा के सहायक थानेदार नछत्तर सिंह ने बताया कि दविंदर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव महेशरी ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि नरिंदर कौर पुत्री मोहन सिंह निवासी गणेश नगर रामा मंडी जालंधर ने उसके लड़के अमनदीप सिंह को कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे आठ लाख रुपये लिए थे और उसके लड़के को जाली वीजा दे दिया। पुलिस ने आरोपित युवती के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी