सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर चार गिरफ्तार

। थाना कोट ईसे खां पुलिस ने कोरोना महामारी के मद्देनजर जारी किए गए सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:22 PM (IST)
सरकारी आदेशों का उल्लंघन  करने पर चार गिरफ्तार
सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,मोगा

थाना कोट ईसे खां पुलिस ने कोरोना महामारी के मद्देनजर जारी किए गए सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना कोट ईसे खां में तैनात सहायक थानेदार कवंलजीत सिंह ने बताया कि दीपक शर्मा, सतीश, राय मल व संजय कुमार यादव निवासी कोट ईसे खां बिना मास्क रेहड़ियां लगाकर ग्राहकों को सामान बेच रहे थे। उन्होंने चारों को काबू कर उनके खिलाफ धारा 188 के अधीन केस दर्ज किया। विवाहिता को घर से निकाला, पति व ससुर पर केस थाना धर्मकोट पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में उसके पति व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वूमेन सेल की इंचार्ज एसआइ प्रभजोत कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी शेरपुर तायबा ने 17 अक्टूबर 2020 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 30 वर्षीय बेटी सर्बजीत कौर की शादी गुरजंट सिंह निवासी बीड़ तलाब बस्ती बठिडा के साथ 22 सितंबर 2019 को हुई थी। उसने अपनी बेटी को हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया लेकिन शादी के बाद बेटी का ससुराल परिवार पैसों की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने के कारण उसकी बेटी सर्बजीत कौर को परेशान करते हुए घर से निकाल दिया। महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद गुरजंट सिंह व उसके पिता गुरनाम सिंह निवासी बीड़ तलाब बस्ती बठिडा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी