डीएसपी परमजीत सिंह संधू का किया सम्मान

डीएसपी परमजीत सिंह संधु ने मोगा में अपने कार्यकाल के दौरान एक अलग पहचान बनाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 04:31 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 04:31 PM (IST)
डीएसपी परमजीत सिंह संधू का किया सम्मान
डीएसपी परमजीत सिंह संधू का किया सम्मान

संवाद सहयोगी, मोगा : डीएसपी परमजीत सिंह संधु ने मोगा में अपने कार्यकाल के दौरान एक अलग पहचान बनाई। बड़ा, छोटा, गरीब एवं अमीर सभी को एक समान समझकर इंसाफ दिलवाया। इन बातों का प्रकटावा यूथ पंजाब खत्री सभा के जिलाध्यक्ष मुनीश मेनराय ने मोगा के डीएसपी सिटी परमजीत सिंह संधू को सम्मानित करते हुए किया। इस मौके पर उनके साथ अग्रवाल समाज सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कांसल, महामंत्री गगन बेदी, पंजाब कोषाध्यक्ष नानक चोपड़ा, प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रितपाल सिंह लक्की, सुमित पुजाना, सीनियर उपाध्यक्ष सत्ती चावला के अलावा अन्य उपस्थित थे। जिला इंचार्ज मुनीश मेनराय ने बताया कि डीएसपी सिटी परमजीत सिंह संधु ने जबसे कार्यभार संभाला , तबसे मोगा में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। इस मौके पर डॉ. अजय कांसल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थायों ने बढि़या कार्य किया, जिसमें यूथ पंजाब खत्री की प्रमुख भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी