साई चालीसा का पाठ कर किया भजनों का गायन

श्री शिव साईं मंदिर में साईं बाबा का पूजन किया। सर्वप्रथम बाबा के दरबार में पूजन कर ज्योति प्रचंड की। महिला संकीर्तन मंडल द्वारा सामूहिक रूप में श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके साईं चालीसा का पाठ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 05:10 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 05:10 PM (IST)
साई चालीसा का पाठ कर किया भजनों का गायन
साई चालीसा का पाठ कर किया भजनों का गायन

संवाद सहयोगी, मोगा : श्री शिव साईं मंदिर में साईं बाबा का पूजन किया। सर्वप्रथम बाबा के दरबार में पूजन कर ज्योति प्रचंड की। महिला संकीर्तन मंडल द्वारा सामूहिक रूप में श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके साईं चालीसा का पाठ किया गया।

उमेश सिगला, मीनू शर्मा, रेनू शर्मा ने झोली भरदे मेरे साईं देवा तेरे दर पे ना जाए हम खाली, शिव शंकर भोले भाले सब भक्तों के रखवाले, तेरे नाम दा रंग ऐसा.., जैसे भजनों से भक्ति रस बिखेरा। दरबार में कोरोना महामारी को खत्म करने तथा समस्त जन की सुख शांति की कामना की। साईं बाबा की पालकी निकाली गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसने भगवान के नाम को अपने हृदय में बसाया है उसके जीवन में कभी कष्ट नहीं आते है। महामारी का संक्रमण अभी चल रहा है। इसके लिए हम सबको सचेत रहना है।

हमें मानवता के इस धर्म को कभी भूलना नहीं चाहिए। हमेशा समाज सेवा के कार्य करते राष्ट्र के उत्थान की तरफ आगे बढ़ना चाहिए। सरकार के आदेशों की पालना करते अपना बचाव करें। धर्मिक कार्यो के साथ साथ समाजिक कार्यो में भी जरूरमंदों का सहयोग करें। जरूरतमंदों की सेवा करने से मन में खुशी मिलती है। इसलिए हमें जरूरतमंदों की सेवा करते रहना चाहिए। जोगिन्दर पाल पांडे, राज मिश्रा, राज कुमार गांधी, उमेश सिगला, रमेश गांधी, शर्मा,राकेश कुमार, नरेश कुमार ,मीनू शर्मा,चिराग, लक्ष्य, नीरू बाला,नीना देवी, अनिता,वंदना गांधी, इंदु, बबली उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी