शादी से लौट रहे भाई-बहनों को चाचा ने घेर कर पीटा

। मोगा के गांव रत्तियां में शादी समागम से लौट रहे तीन बहन-भाइयों को उन्ही के चाचा ने मारपीट कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 04:37 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 04:37 PM (IST)
शादी से लौट रहे भाई-बहनों को 
चाचा ने घेर कर पीटा
शादी से लौट रहे भाई-बहनों को चाचा ने घेर कर पीटा

संवाद सहयोगी ,मोगा

मोगा के गांव रत्तियां में शादी समागम से लौट रहे तीन बहन-भाइयों को उन्ही के चाचा ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

सिविल अस्पताल में भर्ती गुरविदर सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह निवासी रत्तियां की मां किरणदीप कौर ने बताया कि उसका बेटा गुरविदर ,बेटी रेखा तथा दूसरा बेटा जगदीप गांव में एक शादी समागम से शुक्रवार को घर लौट रहे थे । रास्ते में बच्चों के चाचा ने रंजिशन उनको घेर कर मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। रंजिशन मारपीट करने वाले छह नामजद

थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गांव भागीके में रंजिशन मारपीट करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना निहाल सिंह वाला में तैनात हवलदार राजा सिंह ने बताया कि 58 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी भागीके ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गांव का ही रहने वाला हरमिदर सिंह अपने साथियों समेत उसके खेत में लगी मोटर पर जाकर बैठता था। उसने उसे ऐसा करने से रोका था। इसी रंजिश के तहत हरमिदर सिंह ने अपने साथी जगजीत सिंह, परमजीत सिंह ,सिकंदर सिंह, बिदर सिंह तथा गगनदीप सिंह निवासी भागीके के साथ मिलकर उसे लाठियों, बेसबाल बैट व कुलहाड़ी से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी