शराब के नशे में भाभी से की छेड़छाड़, केस दर्ज

बधनी कलां (मोगा) : थाना बधनी कलां पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके जेठ व देवर के खिलाफ छेड़छाड़ व धक्कामुक्की करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 05:48 PM (IST)
शराब के नशे में भाभी से की छेड़छाड़, केस दर्ज
शराब के नशे में भाभी से की छेड़छाड़, केस दर्ज

संस, बधनी कलां (मोगा) : थाना बधनी कलां पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके जेठ व देवर के खिलाफ छेड़छाड़ व धक्कामुक्की करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार प्रीतम ¨सह का कहना है कि शिकायतकर्ता सर्बजीत कौर वासी गांव दौधर शर्की ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि 16 सितंबर की रात करीब 10 बजे जब महिला का पति फैक्ट्री में काम पर गया था तो महिला के रिश्ते में देवर कुलवंत ¨सह और जेठ निर्मल ¨सह निम्मी शराबी हालत में महिला के घर के बाहर आ गए। इस दौरान दोनों आरोपितों ने महिला को घर से बाहर बुलाया तो महिला जैसे ही घर से बाहर आ गई तो आरोपितों ने महिला का हाल चाल पूछने के बाद उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के साथ धक्कामुक्की करते मौके से फरार हो गए। इस उपरांत महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को देने के बाद पुलिस के पास आरोपितों के खिलाफ शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी