रोष रैली में शामिल होने के लिए अध्यापकों का जत्था हुआ रवाना

पंजाब सरकार के शिक्षा सचिव ने अध्यापकों को रोजाना परेशान करने मनमा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:44 PM (IST)
रोष रैली में शामिल होने के लिए अध्यापकों का जत्था हुआ रवाना
रोष रैली में शामिल होने के लिए अध्यापकों का जत्था हुआ रवाना

संवाद सहयोगी, मोगा : पंजाब सरकार के शिक्षा सचिव ने अध्यापकों को रोजाना परेशान करने, मनमानियों के खिलाफ विचार करने के लिए बैठक की। इस मौके पर संयुक्त अध्यापक मोर्चा पंजाब के आह्वान पर शिक्षा सचिव दफ्तर मोहाली के सामने की जा रही प्रदेश रैली में शामिल होने के लिए आज गवर्नमेंट स्कूल टीचर यूनियन का जत्था मोगा से रवाना हुए।

इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष छिदरपाल सिंह ढिल्लों, सीनियर उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा सचिव पंजाब द्वारा अध्यापकों को रोजाना फेसबुक पर दबाव से अध्यापकों व विद्यार्थियों पर लाइक कमेंट तथा शेयर करवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो कि लोकतंत्र सिद्धांतों के विपरीत है। किसी भी चीज को पसंद करना या न पसंद करना व्यक्ति का निजी मामला है। इस मौके पर अध्यापक नेताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा सचिव पंजाब सरकार द्वारा जानकर संघर्षो के दौरान हुई विक्टेमाइजेशन रद नहीं की जा रही। उन्होंने सरकार से मांग की कि कच्चे मुलाजिमों को नियमित किया जाए, पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल की जाए। इस मौके पर जिला फिरोजपुर के अध्यक्ष बाज सिंह, प्रदेश वित्त सचिव नवीन कुमार सचदेवा, परमिदर सिंह, बलजिदर सिंह, जसविदर सिंह, नायब सिंह डाला, मेघ सिंह बराड़, सुदर्शन जग्गा, सुरजीत सिंह मलोट, मनदीप सिंह थिद, अजीत कुमार, बलविदर बराड़, अध्यापक नेता बेअंत सिंह मौड़, धर्मेन्द्र सिंह लेक्चरर, निर्मल सिंह टटाना, निर्मल सिंह, निर्मल सिंह बराड़, गुरमीत सिंह संधू, गुरविदर सिंह बराड़, बलविदर सिंह, संदीप कुमार आदि अध्यापक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी