50 लाख के कर्ज किए मंजूर : गिल

मोगा डीसी संदीप हंस के दिशा-निर्देश के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग को स्व रोजगार के लिए भूमि विकास वित्त कार्पोरेशन द्वारा लगभग 50 लाख के कर्जे विभिन्न कार्यो के लिए मंजूर किए गए हैं। यह जानकारी जिला सामाजिक न्याय व अधिकारिता अधिकारी हरपाल सिंह गिल व डीएमएससी कार्पोरेशन हुकंद चंद अग्रवाल ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 10:54 PM (IST)
50 लाख के कर्ज किए मंजूर : गिल
50 लाख के कर्ज किए मंजूर : गिल

संवाद सहयोगी, मोगा

डीसी संदीप हंस के दिशा-निर्देश के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग को स्व रोजगार के लिए भूमि विकास वित्त कार्पोरेशन द्वारा लगभग 50 लाख के कर्जे विभिन्न कार्यो के लिए मंजूर किए गए हैं। यह जानकारी जिला सामाजिक न्याय व अधिकारिता अधिकारी हरपाल सिंह गिल व डीएमएससी कार्पोरेशन हुकंद चंद अग्रवाल ने दी है।

उन्होंने बताया कि बीटीएस स्कीम के तहत 15 लाभार्थियों के लिए 14.05 लाख रुपये के कर्जे मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा कर्जा स्कीम के तहत 16 आवेदनकर्ताओं को 36 लाख रुपये के कर्जे की मंजूरी दी गई। इसमें जनरल श्रेणी के दो दिव्यांग लोगों को पाचं लाख के कर्ज की मंजूरी भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के बेरोजगार व्यक्ति जो अपना रोजगार चलाते हैं, वे एससी कार्पोरेशन के दफ्तर डॉ. आंबेडकर भवन में ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। बैठक में एपीओ राम प्रवेश, एसके बांसल एनजीओ, एलडीएम बजरंगी सिंह, अरताल गिल आंकड़ा अफसर, निर्मल सिंह डीआइसी दफ्तर, हरी राम व लवजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी