20 साल तक रेहड़ी पर सब्जियां बेचीं, आज सबसे बड़े जूस बार के मालिक हैं परमात्मा

। जीवन में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो विदेश के लिए उड़ान भरने की जरूरत नहीं जिस मिट्टी में आप पले बढ़े हुए हैं उसी मिट्टी में रहकर सफलता की इबारत लिख सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 09:59 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 09:59 PM (IST)
20 साल तक रेहड़ी पर सब्जियां बेचीं, आज सबसे  
बड़े जूस बार के मालिक हैं परमात्मा
20 साल तक रेहड़ी पर सब्जियां बेचीं, आज सबसे बड़े जूस बार के मालिक हैं परमात्मा

सत्येन ओझा.मोगा

जीवन में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो विदेश के लिए उड़ान भरने की जरूरत नहीं, जिस मिट्टी में आप पले बढ़े हुए हैं, उसी मिट्टी में रहकर सफलता की इबारत लिख सकते हैं।

आज से करीब 41 साल पहले जिला अमेठी से यहां रोजी-रोटी की तलाश में आए परमात्मा दीन गुप्ता ने अपनी मेहनत व जज्बे से ये कर दिखाया है। 20 साल तक रेहड़ी पर सब्जियां बेचकर परिवार का पालन करने वाले परमात्मा दीन गुप्ता ने आज शहर के सबसे बड़ा जूस व आइसक्रीम पार्लर के मालिक बन गए हैं।

वह एक बेटी की शादी कर चुके हैं। इकलौता बेटा उनके साथ कारोबार में हाथ बंटा रहा है। सही मायने में कारोबार सैट होने के बाद बेटा ही अब पूरी तरह कारोबार संभाल रहा है, पिता का रुझान धर्म की तरफ चले जाने के कारण अक्सर वे धार्मिक यात्राओं पर रहते हैं, इन दिनों भी धार्मिक यात्रा पर हैं। क्या है परमात्मा की कहानी

उत्तरप्रदेश के जिला अमेठी के निवासी परमात्मा दीन गुप्ता साल 1980 में रोजी- रोटी की तलाश में मोगा आये थे। तब शहर में सड़क पर रेहड़ी लगाकर सब्जियां बेचते थे, दिन भर की मेहनत की कमाई शाम को दारू में उड़ा देते थे।

मैजेस्टिक रोड पेट्रोल पंप के सामने ओकाड़ा मेडिकल शाप चलाने वाले शाम सुंदर अक्सर घर लौटते समय परमात्मा से सब्जियां खरीदकर ले जाते थे। परमात्मा की हालत देख एक दिन शाम सुंदर ने प्रस्ताव रखा कि वे अपनी दुकान के सामने उसकी सब्जी की रेहड़ी लगवा सकते हैं, लेकिन शर्त ये है कि वह शराब नहीं पिएगा, साथ ही गंदगी नहीं फैलने देगा। परमात्मा इस शर्त पर तैयार हो गया। मेन बाजार में रेहड़ी लगाने की जगह मिलने पर उसकी खूब बिक्री होने लगी। कुछ साल बाद दवा व्यवसायी शाम सुंदर ने ऊपर छत पर जाने वाली सीढि़यों में उसे जगह दे दी, जहां परमात्मा ने जूस बनाना शुरू कर दिया। बीस साल तक उसी सीढि़यों में जूस लगाकर बेचता रहा।

शायद यही सीढि़यां परमात्मा की सफलता की सीढि़यां बन गई, दो महीने पहले ही अब परमात्मा ने रेलवे रोड, चैंबर रोड तिराहे पर शहर का सबसे बड़ा जूस बार कम आइसक्रीम पार्लर शुरू किया है। जूस बार शुरू होने के बाद बेटे संतोष ने प्लस-2 करने के कारोबार संभाल लिया। बड़ी बेटी की शादी कर चुके हैं, उससे छोटी बेटी पूजा एमए कर चुकी है, पूजा से छोटी अंजलि बीएससी कर रही है, सबसे छोटी खुशी सातवीं की विद्यार्थी है। परमात्मा को लगा बार शुरू करने के बाद उन्होंने जिदगी का लक्ष्य हासिल कर दिया है। कारोबार बेटे को हवाले करने के बाद खुद परमात्मा धार्मिक यात्रा पर चले गए हैं। वे मानते हैं कि सही दिशा में मेहनत की जाय तो कहीं भटकने की जरूरत नहीं है, अपने ही देश में बहुत कुछ किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी