आधस ने भगवान वाल्मीकि जयंती पर कराया चेतना समागम

मोगा आदि धर्म समाज (आधस) की ओर से जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में चेतना समागम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 03:04 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 03:04 PM (IST)
आधस ने भगवान वाल्मीकि जयंती पर कराया चेतना समागम
आधस ने भगवान वाल्मीकि जयंती पर कराया चेतना समागम

संवाद सहयोगी, मोगा

आदि धर्म समाज (आधस) की ओर से जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में चेतना समागम करवाया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम के पूर्व मेयर अक्षित जैन, शिअद एससी विग मोगा के अध्यक्ष अरुण बोहत व नगर निगम दफ्तरी यूनियन के अध्यक्ष विपिन हांडा ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर पंजाब राज्य सफाई आयोग के चेयरमैन गेजा राम, एडवोकेट अमित घई, मोहन लाल काला पार्षद, डा. सीमांत गर्ग, डीएसपी (सिटी) बलजिदर सिंह भुल्लर, विक्रमजीत सिंह पत्तों ने केक काटने की रस्म अदा की। इस मौके पर जसप्रीत सिंह, अवर बराड़ तथा हरमनदीप सिंह मीता का विशेष तौर पर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डा. सीमांत गर्ग व गेजा राम ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण लिख कर सभी समाजों को एक ही धागे में पिरोया है। हर साल की तरह इस बार भी भगवान वाल्मीकि जयंती को समर्पित विशाल चेतना समागम को आधस के जिला प्रधान अर्जुन कुमार ने करवाया। इस दौरान शहर के सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी एकजुट दिखे, जिससे साबित होता है कि सभी सर्व समाजों में कोई भेदभाव नहीं है।

इस अवसर पर अक्षित जैन ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की विश्व को रामायण अमूल्य देन है। इस अवसर पर गगन नौकरी समाजसेवक, गुड्डू अग्रवाल समाजसेवक, सोनू सचदेवा आधस यूथ विग मोगा, खेमचंद गाडगील पंजाब प्रधान भारतीय रैगर महासभा, जसविदर सिंह जिला प्रधान महावीर सेना, हरमनदीप कौर जिला प्रधान महावीर सेना महिला विग मोगा, कर्मचंद चंडालिया प्रधान आल इंडिया वाल्मीकि सभा, सिकंदर डुलगच प्रधान वाल्मीकि सभा मोगा, मंगत राम इंदौरा प्रधान सत गुरु भगत कबीर वेलफेयर सोसायटी मोगा, शैंकी सचदेवा, उपप्रधान राजीव कुमार टीकू व अमर कुमार सोनू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी