किसानों को धान के जारी किए 1899 करोड़ : डीसी

जिले की मंडियों में अब तक खरीदे गए धान के किसानों को 1

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 05:38 PM (IST)
किसानों को धान के जारी किए 1899 करोड़ : डीसी
किसानों को धान के जारी किए 1899 करोड़ : डीसी

संवाद सहयोगी, मोगा : जिले की मंडियों में अब तक खरीदे गए धान के किसानों को 1899 करोड़ 87 लाख रुपए जारी किए गए है। डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने बताया कि जिले की मंडियों में सोमवार शाम तक 12 लाख 50 हजार 163 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है, जिसमें से 12 लाख 50 हजार 50 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

उन्होंने बताया कि खरीद किए गए धान में 12 लाख 19 हजार 337 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गत पिछले साल इस तारीख तक 11 लाख 56 हजार 695 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थीं तथा पूरे सीजन दौरान जिले की मंडियों में 13 लाख पांच हजार 805 मीट्रिक टन धान की आमद हुई थीं। उन्होंने बताया कि अब तक मंडियों में खरीद किए गए धान में पनग्रेन ने 541700 मीट्रिक टन, मार्कफैड ने 306396 मीट्रिक टन, पनसप ने 232258 मीट्रिक टन, वेयर हाउस कार्पोरेशन ने 145201 मीट्रिक टन तथा व्यापारियों ने 24495 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।

chat bot
आपका साथी