जलती रहे श्याम बाबा तेरी जोत.. से किया मंत्रमुग्ध

संवाद सूत्र, मोगा : जय श्री श्याम तीर्थ यात्रा समिति ने वीरवार रात को ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 'एक श्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Apr 2017 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 05:45 PM (IST)
जलती रहे श्याम बाबा तेरी जोत.. से किया मंत्रमुग्ध
जलती रहे श्याम बाबा तेरी जोत.. से किया मंत्रमुग्ध

संवाद सूत्र, मोगा : जय श्री श्याम तीर्थ यात्रा समिति ने वीरवार रात को ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 'एक श्याम खाटू वाले के नाम' भजन संध्या का आयोजन किया। रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए पंडाल में श्रद्धालुओं ने देर रात तक नतमस्तक होकर हाजिरी लगाई। भजन गायिका मुस्कान गोयल ने 'जलती रहे श्याम बाबा जोत तेरी जलती रहे' भजनों से भजन संध्या का आगाज किया। समिति के संस्थापक देवकी नंदन अग्रवाल ने 'देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ, कीर्तन की है रात बाबा आज थारे आनो है' भजन गाकर श्याम नाम की महिमा का गुणगान किया। समिति की ओर से शहर निवासियों के सहयोग से खाटू धाम राजस्थान में मोगा वालों की धर्मशाला का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस धर्मशाला के लिए 74 मरले जगह ली गई है, जिसके लिए शहर निवासी ज्यादा से ज्या सहयोग दें, ताकि इस कार्य को जल्द पूर्ण करवाया जा सकें। भजन संध्या के समापन पर समिति की मुख्य सेवादार मोतिया रानी ने 'श्रद्धा से करो अर्पण जिसे जो भी चढ़ाना है मोगा वालों की धर्मशाला खाटू धाम में बनाना है' भजनों का गायन किया। भजन संध्या के समापन पर श्याम प्रभु की आरती करके श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर जतिंदर पुरी, संतोष शाही, अश्विनी गुप्ता, एमएल मोलड़ी, संजय गर्ग व समिति के समूह सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी