60 श्रद्धालुओं का जत्था नैना देवी धाम रवाना

संवाद सहयोगी, मोगा : सेवा समिति संस्था द्वारा श्रद्धालुओं को मां नयना देवी के दर्शन करवाने के लिए 60

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 01:01 AM (IST)
60 श्रद्धालुओं का जत्था नैना देवी धाम रवाना
60 श्रद्धालुओं का जत्था नैना देवी धाम रवाना

संवाद सहयोगी, मोगा : सेवा समिति संस्था द्वारा श्रद्धालुओं को मां नयना देवी के दर्शन करवाने के लिए 60 श्रद्धालुओं का जत्था नयना देवी धाम के लिए रवाना हुआ। इन श्रद्धालुओं को पूर्व पार्षद प्रवीन शर्मा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रवानगी से पहले समूह सदस्यों द्वारा मां भगवती का पूजन करके दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। सेवादार सतीश गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक माह श्रद्धालुओं को अलग-अलग तीर्थ धामों की यात्रा करवाई जाती है। इस बार श्रद्धालुओं को माता नयना देवी, मनसा देवी, आनंदपुर साहिब के दर्शन करवाए जाएंगे। बस यात्रा के दौरान भोजन व विश्राम की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए समिति द्वारा की जाएगी। समिति की ओर से पूर्व पार्षद प्रवीन शर्मा को मां भगवती का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजीव शर्मा, सोनू धवन, राजन, पुष¨पदर हांडा, केके गर्ग, पप्पू ¨सगला, भारत भूषण, लक्षमण, सोनू, संनी, राजेश, प्रवीन, लक्की, आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी