लेनदेन को लेकर फैक्ट्री मालिक को गोली मारी

मोगा : स्थानीय फोकल प्वाइंट स्थित प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री के मालिक को पैसों के लेनदेन को लेकर शुक्रव

By Edited By: Publish:Fri, 28 Aug 2015 08:51 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2015 08:51 PM (IST)
लेनदेन को लेकर फैक्ट्री  मालिक को गोली मारी

मोगा : स्थानीय फोकल प्वाइंट स्थित प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री के मालिक को पैसों के लेनदेन को लेकर शुक्रवार रात गोली मार दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार अमन तायल का हरदीप सिंह से लगभग डेढ़ लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे जब अमन व उनके भाई वरुण एक अन्य व्यक्ति के साथ फैक्ट्री के गोदाम की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान हरदीप सिंह के भाई ने अमन तायल पर गोली चला दी, जो अमन के बांये कंधे पर लगी। उसे घायलवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। अमन पक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। वहीं हरदीप व उसका भाई फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी