छह दिन पहले छात्र हुआ अगवा, केस दर्ज

जागरण न्यूज नेटवर्क, मोगा शहर के गीता भवन के निकट से पांच दिन पहले आठवीं कक्षा के एक छात्र को अज्

By Edited By: Publish:Sun, 24 May 2015 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2015 07:04 PM (IST)
छह दिन पहले छात्र हुआ अगवा, केस दर्ज

जागरण न्यूज नेटवर्क, मोगा

शहर के गीता भवन के निकट से पांच दिन पहले आठवीं कक्षा के एक छात्र को अज्ञात व्यक्ति अगवा करके ले गया है। थाना सिटी साउथ पुलिस ने अगवा हुए छात्र के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एएसआइ जगसीर सिंह ने बताया कि लेखराज पुत्र पंडोरी निवासी कटिया यूपी हाल आबाद गुरु नानक नगर बैक साइड गीता भवन ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि वह एलआइसी एजेंट के तौर पर काम करता है। उसका बेटा बलविंदर सिंह (15) शहर के स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। वह 19 मई को स्कूल से घर आया। दो घंटे बाद घर से कहीं चला गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने बलविंदर सिंह को आस पड़ोस के अलावा रिश्तेदारी व दोस्तों के यहां तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी