खरीदे गए धान का नहीं हो रहा भुगतान : घलकलां

संस, मोगा भारतीय किसान यूनियन की बैठक जिला प्रधान निर्मल सिंह मानूके की प्रधानगी में नेचर पार्क मे

By Edited By: Publish:Thu, 20 Nov 2014 04:19 PM (IST) Updated:Thu, 20 Nov 2014 04:19 PM (IST)
खरीदे गए धान का नहीं हो रहा भुगतान : घलकलां

संस, मोगा

भारतीय किसान यूनियन की बैठक जिला प्रधान निर्मल सिंह मानूके की प्रधानगी में नेचर पार्क में हुई। बैठक में जिला महासचिव गुलजार सिंह घलकलां, जिला प्रेस सचिव गुरमीत सिंह संधुयाना, जिला उप प्रधान सुरजीत सिंह फतेहगढ़ कोरोटाना, जसवीर सिंह, डॉ. कुलवंत सिंह लौहारा, रणबीर सिंह महेशरी, मंदरजीत सिंह, सरपंच सूरत सिंह, जसवंत सिंह विशेष रूप में उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते गुलजार सिंह घलकलां व निर्मल सिंह मानूके ने कहा कि 31 अक्टूबर 2014 से खरीद किए गए धान का भुगतान अभी तक किसानों को नहीं किया गया। जिस कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि अच्छे दिन आने की प्रतीक्षा खत्म होकर किसानों के लिए बुरे दिन आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि धान का भुगतान तुरंत जारी किया जाए। किसानों ने डीजल के रेट घटने व फिर बढ़ने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार या कंपनियों द्वारा पिछले दिन तेल के रेट घटाए गए थे, मगर पंजाब सरकार ने वैट की दर बढ़ाकर तेल के रेट बढ़ा दिए है। उन्होंने कहा कि डीजल की पंजाब में कुल खपत का 50 प्रतिशत हिस्सा खेती सैक्टर में खपत होता है। किसानों की मांग है कि खेती सैक्टर में प्रयोग किए जाने वाले डीजल पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए। केंद्र सरकार द्वारा गेहूं पर 50 रुपये प्रति क्विंटल रेट बढ़ाने पर किसानों ने रोष जाहिर किया। इस अवसर पर सूरत सिंह, मोहन सिंह, बूटा सिंह, कर्मजीत सिंह, साहिब सिंह, सुखदेव सिंह, मलकीत सिंह, पाल सिंह, हरबंस सिंह, मुकंद सिंह, मलकीत सिंह के अलावा अन्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी