संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की खेत में मौत

संस, मोगा गांव मैहरो निवासी 40 वर्षीय किसान का शव उसकेखेत में बनी कोठड़ी से मिला है। वह शुक्रवार श

By Edited By: Publish:Sat, 15 Nov 2014 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 15 Nov 2014 09:06 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की खेत में मौत

संस, मोगा

गांव मैहरो निवासी 40 वर्षीय किसान का शव उसकेखेत में बनी कोठड़ी से मिला है। वह शुक्रवार शाम खेत में फसल बीजने से पहले पानी लगाने के लिए खेत में आया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खेतों में जाकर देखा तो उसका शव कोठड़ी में पड़ा मिला। 40 वर्षीय गुरदीप सिंह शुक्रवार शाम लगभग साढे़ पांच बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित खेतों में फसल की बिजाई से पहले पानी लगाने की बात कह घर से गया था, लेकिन जब वह देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खेतों उसकी खोज की। इस दौरान खेत में बनी कोठड़ी में वह बेसुध मिला। परिजन तुरंत उसे मोगा के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना मैहना के एएसआइ गुरदीप सिंह ने शनिवार शाम को मृतक के भाई केबयान पर धारा 174 केतहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के शव वारिसों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी