किसानों के धान का एक-एक धान खरीदा जाएगी : तोता सिंह

जासं, मोगा किसानों की मेहनत की कमाई धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। धान के मंडीकरण में किसानों को क

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 06:56 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 06:56 PM (IST)
किसानों के धान का एक-एक धान खरीदा जाएगी : तोता सिंह

जासं, मोगा

किसानों की मेहनत की कमाई धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। धान के मंडीकरण में किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। यह बात शुक्रवार को कृषिमंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने कहीं। इस मौके पर डीसी परमिंदर सिंह गिल भी हाजिर थे। जत्थेदार तोता सिंह ने बताया कि जिला मोगा में धान की खरीद निर्विघ्न चल रही है। उन्होंने बताया कि मोगा जिले की 108 मंडियों में शाम तक तीन लाख 37 हजार 226 टन धान की आमद हुई है। जिसमें विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 3 लाख 2 हजार 602 मीट्रिक टन धान की खरीद कर ली गई है। इस मौके पर शेलर मालिकों व आढ़तियों ने फैसला किया कि शाम आठ बजे से सुबह के सात बजे तक मंडियों में ट्रालियों से धान उतरने नहीं दिया जाएगा और इस दौरान मंडी में आई ट्राली को वापस कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला खुराक व सप्लाई कंट्रोलर रजनीश कुमारी व गुरमिंदरजीत बबलू हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी