कुवैत में फंसे पंजाबियों को निकालने के प्रयास जारी : तोता सिंह

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 04:18 PM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 04:18 PM (IST)
कुवैत में फंसे पंजाबियों को निकालने के प्रयास जारी : तोता सिंह

संस, मोगा

प्रवासी भारतीय मामले व खेतीबाड़ी मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा कुवैत में फंसे पंजाबियों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कुवैत में फंसे पंजाबियों की जल्द रिहाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को अपील की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने अपनी सख्त मेहनत के बलबूते विदेशों में सफलता के झंडे बुलंद किए है। उन्होंने बताया कि इसी के तरह पहले पंजाब सरकार के प्रयास के चलते इराक में भी पंजाबी नौजवानों के वतन वापसी संभव हुई थी।

chat bot
आपका साथी