कर्ज से परेशान किसान ने जहर वस्तु निगल की आत्महत्या

गाव दोदडा निवासी नौजवान किसान ने जहर निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Jun 2019 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2019 07:25 PM (IST)
कर्ज से परेशान किसान ने जहर वस्तु निगल की आत्महत्या
कर्ज से परेशान किसान ने जहर वस्तु निगल की आत्महत्या

संसू, बरेटा : गाव दोदडा निवासी नौजवान किसान ने जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमरीक सिंह पुत्र गुरबखश सिंह (35) जो अपनी डेढ़ एकड़ जमीन पर खेती करता था। जिसने एक साल पहले एक एकड़ जमीन बेचकर अपनी मां की कैंसर की बीमारी का इलाज करवाया। जिनकी जान भी नहीं बच सका। साथ ही कुछ समय पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था जिसके खर्च के कारण उसकी बची जमीन गहने करनी पड़ी थी। गाव के सरपंच राम सिंह ने बताया कि किसान ने प्राइवेट बैंक व किसी घरेलू कंपनियों का कुल मिलाकर तीन लाख का कर्जा लिया हुआ था। जिस कारण वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था। सरपंच ने बताया कि शनिवार रात किसान कोई जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी व छोटे बच्चे छोड़ गया है। पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी के बयानों पर बनती कार्रवाई कर सिविल अस्पताल बुढलाडा में लाश का पोस्टमार्टम किया गया। जिसका बाद दोपहर दोदड़ा में संसकार कर दिया गया। ग्राम पंचायत व गाववासियों ने सरकार द्वारा किसान के परिजनों को मुआवजा देने की माग की है।

chat bot
आपका साथी