तेल कीमत में वृद्धि के विरोध में पुतला फूंका

तेल कीमत में वृद्धि के विरोध में विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 05:26 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 05:26 PM (IST)
तेल कीमत में वृद्धि के विरोध में पुतला फूंका
तेल कीमत में वृद्धि के विरोध में पुतला फूंका

जासं, मानसा : तेल कीमत में वृद्धि के विरोध में विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। ट्रेड यूनियनों की देश व्यापक हड़ताल के आह्वान तहत आज ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल आफ ट्रेड यूनियन (एकटू) के सूबा प्रधान राजविन्दर राणा, एटक के सूबा नेता कृष्ण चौहान, सीटू के सूबा नेता कुलविन्दर उड्डत, सीटू पंजाब के नेता मेजर सिंह, पंजाब प्रदेश पल्लेदार यूनियन के सूबा प्रधान शिन्दरपाल चकेरिया, स्कूल वैन एसो. के जिला प्रधान करमजीत सिंह, मानसा पंजाब किसान यूनियन के सूबा सचिव गुरनाम भीखी के नेतृत्व में नई अनाज मंडी में रैली की गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोष मार्च में गुरजंट सिंह मानसा, रणजीत सिंह तामकोट, नरिन्दर कौर बुर्ज हमीरा, बिदर अलख, दर्शन पंधेर, काका सिंह, निर्मल सिंह, धन्ना मल गोयल,डीटीएफ के जिला प्रधान गुरप्यार सिंह कोटली, मुस्लिम फ्रंट पंजाब के प्रधान हंस राज मोफर, जिला प्रधान सुखदेव सिंह ने हिस्सा लिया ।

chat bot
आपका साथी