स्कूल में जन्मदिन पर लगाया पौधा

छात्र जतिन कुमार पुत्र सुदर्शन कुमार ने अपना जन्मदिन स्कूल कैंपस में पौधारोपण कर मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 10:56 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 10:56 PM (IST)
स्कूल में जन्मदिन पर लगाया पौधा
स्कूल में जन्मदिन पर लगाया पौधा

संसू, जोगा : किडजी और एम.बी. इंटरनेशनल स्कूल रल्ला में कक्षा पांचवी के छात्र जतिन कुमार पुत्र सुदर्शन कुमार ने अपना जन्मदिन स्कूल कैंपस में पौधारोपण कर मनाया। प्रिंसिपल सविता काठ ने जतिन को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने में मदद करते हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर अध्यापिका प्रियंका और स्टाफ मौजूद था।

chat bot
आपका साथी