दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनने से आप हुई मजबूत : नेम चंद

दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में हलका सरदूलगढ़ के समूह कार्यकर्ताओं द्वारा गांव फत्ता मालोका के गुरुघर में सुखमणि साहिब के पाठ करवाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 12:43 AM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 06:15 AM (IST)
दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनने से आप हुई मजबूत : नेम चंद
दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनने से आप हुई मजबूत : नेम चंद

संस, सरदूलगढ़ : दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में हलका सरदूलगढ़ के समूह कार्यकर्ताओं द्वारा गांव फत्ता मालोका के गुरुघर में सुखमणि साहिब के पाठ करवाए गए। इसके सोमवार को भोग डाले गए।

पार्टी के नेता नेम चंद चौधरी ने कहा कि दिल्ली में तीसरी बार आप की सरकार बनने से पार्टी मजबूत हुई है और आने वाले समय में पंजाब के विधान सभा चुनाव में पार्टी शानदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश वासी कांग्रेस व अकाली दल की गलत नीतियों से परेशान हैं, क्योंकि इन पाíटयों ने झूठे वादे कर सत्ता हासिल की है। इस अवसर पर हलके के समूह वर्कर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी