पर्ल निवेशकों के पैसे वापस न मिलने पर एसडीएम दफ्तर का घेराव 15 को : यूनियन

चिटफंड कंपनी पर्ल निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़प कर गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Dec 2019 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 18 Dec 2019 04:43 PM (IST)
पर्ल निवेशकों के पैसे वापस न मिलने पर एसडीएम दफ्तर का घेराव 15 को : यूनियन
पर्ल निवेशकों के पैसे वापस न मिलने पर एसडीएम दफ्तर का घेराव 15 को : यूनियन

संसू, बरेटा : चिटफंड कंपनी पर्ल निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़प कर गई है। लोगों के पैसे वापस करवाने के लिए पंजाब किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों, मजदूरों ने बरेटा की नई अनाज मंडी में बैठक और रैली की गई। रैली को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रधान गुरतेज सिंह और सूबा प्रधान रुलदू सिंह, सीनियर मीत प्रधान गोरा सिंह भैणीबागा व जिला महासचिव रामफल सिंह ने कहा कि पर्ल कंपनी ने जिन लोगों के पैसे हड़पे है उनमें अधिकतर किसान वर्ग है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को उनके बनते पैसे वापस नहीं किए गए तो उक्त कंपनी की जिले में खरीद की जमीनों पर कब्जा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैसे वापस नहीं मिलने पर 15 जनवरी को एसडीएम दफ्तर बुढलाडा के समक्ष रोष प्रदर्शन कर मांगपत्र दिया जाएगा। बैठक में करनैल सिंह मानसा, स्वर्ण सिंह बोड़ावाल, गुरजंट सिंह चक्क अलीशेर, दर्शन सिंह मघाणिया, बलविंदर सिंह कुलरिया, निर्मल सिंह किशनगढ़, रणजीत सिंह बहादरपुर, जगवीर सिंह हाकमवाला, नाजर सिंह कुलरिया व ब्लाक मीत प्रधान सुरेश कुलरिया उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी