द स्टूडेंड क्लब ने मनाई लड़कियों की लोहड़ी

द स्टूडेंट क्लब ऑफ कुलरिया द्वारा लड़कियों की लोहड़ी मनाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब प्रधान सुरेश सिंह ने बताया कि क्लब द्वारा आठवीं बार लड़कियों की लोहड़ी मनाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 05:43 PM (IST)
द स्टूडेंड क्लब ने मनाई लड़कियों की लोहड़ी
द स्टूडेंड क्लब ने मनाई लड़कियों की लोहड़ी

सस, मानसा/बरेटा : द स्टूडेंट क्लब ऑफ कुलरिया द्वारा लड़कियों की लोहड़ी मनाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब प्रधान सुरेश सिंह ने बताया कि क्लब द्वारा आठवीं बार लड़कियों की लोहड़ी मनाई गई है। इस अवसर पर लक्की लहरा ग्रुप द्वारा सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया गया और क्लब द्वारा 28 परिवारों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि उनके क्लब का मुख्य उदेश्य लड़के व लड़कियों के भेदभाव को समाप्त करना है। इसलिए समाज को लड़कियों की लोहड़ी मनानी चाहिए। इस अवसर पर हलका विधायक बुध राम ने विशेष तौर पर शिराकत की। इसके अलावा बलकार सिंह,रवि कंकर,संदीप सिंह,जगतार सिंह,गुरविंदर सिंह,छिंदा सिंह मौजूद थे। इस तरह लोहड़ी प्रबंधक कमेटी बुर्ज राठी द्वारा धीया की लोहड़ी के नाम पर समागम करवाया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली जशनदीप कौर व जशनजोत कौर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाली लड़कियों को गर्म जुराबे व स्टोल भेंट किए गए। इस अवसर पर बावा राठी,संतोष राठी,कर्मजीत राठी,इक्बाल सिंह ,काला सिंह ,हरदीप सिंह गोरा,सरपंच लाभ सिंह,चूहड सिंह पंच,गुरजीत कौर पंच,राज भुपिंदर सिंह पंच,रघवीर सिंह पंच,गुरसेवक सिंह पंच,बहादर सिंह,गोरा सिंह,सुखदेव सिंह,गुरनैब सिंह ठेकेदार,शगन सिंह राठी,केवल सिंह,बब्बू सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी