कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के जज अमनदीप सिंह ने की वचुअल बैठक

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के सचिव अमनदीप सिंह ने जूम एप के जरिए विभिन्न स्कूलों के मुख्य अध्यापकों विद्यार्थियों नेहरू युवा केंद्र के वालंटियरों व बच्चों की सुरक्षा के साथ जुडे अधिकारियों को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 10:49 PM (IST)
कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के जज अमनदीप सिंह ने की वचुअल बैठक
कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के जज अमनदीप सिंह ने की वचुअल बैठक

जासं, मानसा : जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के सचिव अमनदीप सिंह ने जूम एप के जरिए विभिन्न स्कूलों के मुख्य अध्यापकों, विद्यार्थियों, नेहरू युवा केंद्र के वालंटियरों व बच्चों की सुरक्षा के साथ जुडे अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों पर यौन के अलावा अन्य अपराधिक मामले बढ़ रहे है, जो चिताजनक है। बाल सुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी इससे संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की है।

इस मौके जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के नोडल अफसर एडवोकेट बलवंत भाटिया कहा कि महिलाओं को मानसिक परेशान करना भी हिसा के दायरे में आता है। इस मौके नेहरु युवा केंद्र के लेखाकार संदीप घंड ,जिला बाल सुरक्षा अफसर डॉ. शायना कपूर,अजय तायल ने भी संबोधित किया । इस वेबिनार में संजीव कुमार,हंस राज ,बूटा सिंह,कुलदीप शर्मा,सरकारी हाईस्कूल खीवा कलां,सरकारी हाई स्कूल समाओं, हमीरगढ ढैपई,दोदडा,गुरने,कलीपुर के अलावा अन्य स्कूल के अध्यापकों व विद्यार्थियों द्वारा हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी