सनावर स्मार्ट स्कूल में ग्रीन दीवाली मनाई

सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल में पौधारोपण कर ग्रीन दीवाली मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 02:03 AM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 06:29 AM (IST)
सनावर स्मार्ट स्कूल में ग्रीन दीवाली मनाई
सनावर स्मार्ट स्कूल में ग्रीन दीवाली मनाई

संसू, जोगा : सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल में पौधारोपण कर ग्रीन दीवाली मनाई गई और बच्चों को भी प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रिसिपल बलजीत सिंह बल्ली, चेयरमैन सन्दीप सिंह मान, डायरेक्टर फायनांस गुरजंट सिंह, डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट कौर सिंह मान ने समूह स्टाफ और विद्याíथयों को दीवाली पर्व की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि प्रदूषित वातावरण का मनुष्य और जीव-जंतुओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पटाखे चलाने से जहां पैसे की बर्बादी होती है वहीं धुंए के कारण वातावरण भी प्रदूषित होता है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ और प्रबंधक समिति की तरफ से स्कूल कैंपस में पौधारोपण किया गया और विद्याíथयों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी संभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

chat bot
आपका साथी