आंदोलन को असफल बनाने में जुटा केंद्र: जवाहरके

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कानूनों के खिलाफ समूह वर्ग संघर्ष कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:43 PM (IST)
आंदोलन को असफल बनाने में जुटा केंद्र: जवाहरके
आंदोलन को असफल बनाने में जुटा केंद्र: जवाहरके

संस मानसा: किसान आंदोलन को असफल करने के लिए केंद्र सरकार किसानों व किसानों के समर्थक आम लोगों, ट्रांसपोर्टरों, कारोबारियों, आढ़तियों तथा मजदूरों को परेशान कर रही है। इस बात का प्रगटावा शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के राष्ट्रीय महासचिव गुरसेवक सिंह जवाहरके ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कानूनों के खिलाफ समूह वर्ग संघर्ष कर रहा है, जिससे सरकार डरकर घटिया हथकंडे अपना रही है। सिख नेताओं के साथ किया जा रहा पक्षपात: ऊभ्भा भाजपा नेता हरदेव सिंह ऊभ्भा ने कहा कि पंजाब भाजपा पर पिछले कुछ सालों से एक वर्ग विशेष की पकड़ बहुत मजबूत हो चुकी है। यह लोग मिलकर पार्टी के सिख नेताओं के खिलाफ साजिश रच रहे हैं तथा उनके साथ पक्षपात कर रहे हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि पंजाब भाजपा दिन-प्रतिदिन कमजोर हो रही है। पार्टी के सिख नेता पार्टी से दूर जा रहे हैं जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी हाईकमान इस तरफ ध्यान नहीं दे रही, जो बहुत चिता का विषय है। अगर यह सिलसिला जारी रहा तो पंजाब में पार्टी का वजूद बचाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने पार्टी हाईकमान को अपील की कि इस तरफ ध्यान दिया जाए। 26 जनवरी की तैयारी को लेकर गांवों में निकाला गया ट्रैक्टर मार्च कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए किसान जत्थेबंदियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई शुरू कर दी है। किसान जत्थेबंदियों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च करने का ऐलान किया गया है, जिसके चलते भीखी के गांव फफड़े भाईके से भारतीय किसान यूनियन उग्राहां की अगुआई में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। किसान नेताओं ने कहा कि इस ट्रैक्टर मार्च से केंद्र की बोली सरकार को किसानों की आवाज सुनाई जाएगी ताकि केंद्र की सरकार इन कानूनों को रद करने पर मजबूर हो।

chat bot
आपका साथी