आठ दिन बाद दो किसानों का हुआ अंतिम संस्कार

संस, मानसा , भीखी : चंडीगढ़ रैली से लौटने के दौरान सड़क हादसे में शिकार हुए जिले के दो किसान सुरजीत ¨

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Apr 2018 11:20 AM (IST) Updated:Thu, 12 Apr 2018 11:20 AM (IST)
आठ दिन बाद दो किसानों का हुआ अंतिम संस्कार
आठ दिन बाद दो किसानों का हुआ अंतिम संस्कार

संस, मानसा , भीखी : चंडीगढ़ रैली से लौटने के दौरान सड़क हादसे में शिकार हुए जिले के दो किसान सुरजीत ¨सह खीवा व अजमेर ¨सह काहनगढ़ का उनके पैतृक गांवों में बुधवार को आठवें दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया। पटियाला के रा¨जदरा अस्पताल में किसानों का शव रखा गया था। उनका बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद गाड़ियों से दोनों किसानों का शव जैसे ही उनके पैतृक गांवों में पहुंचा तो लोगों ने किसानों के हक में जोरदार नारेबाजी की। पारिवारिक सदस्यों को शव के दर्शन कराए जाने के बाद गांव खीवा कलां और काहनगढ़ के श्मशानघाट में किसानों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुरजीत ¨सह की चिखा को मुखाग्नि उनके भतीजे जसवंत ¨सह और अजमेर ¨सह की चिखा उनके पुत्र कुलविन्दर ¨सह ने मुखाग्नि दी। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के सूबा प्रधान जोगिन्द्र ¨सह उगराहा, म¨हदर ¨सह रोमाना, राम ¨सह भैनी बाघा, इन्द्रजीत ¨सह झब्बर, जोगिन्द्र ¨सह दयालपुरा, ¨शगारा ¨सह मान, बीकेयू डकौंदा के म¨हदर ¨सह भैनी बाघा, कुलवंत ¨सह किसनगढ़ और पंजाब किसान यूनियन के भोला ¨सह समायों आदि मौजूद थे। वहीं, अजमेर ¨सह के अंतिम संस्कार के मौके पर जोगिन्द्र ¨सह उगराहां,लक्ष्मण ¨सह चक्क अलीशेर, चरनजीत ¨सह बहादरपुर, दर्शन ¨सह, राज ¨सह, रामफल ¨सह बहादरपुर, म¨हदर ¨सह दयालपुरा, अर्जुन ¨सह भंगाल काहनगढ़, सीपीआइ के जिला सहायक सचिव सीता राम गोबिन्दपुरा, गुरजंट ¨सह बरेटा व सुलक्खण ¨सह मौजूद थे।

किसान नेताओं ने जताया रोष : किसान नेता राम ¨सह भैणीबाघा ने कहा कि भले ही सरकारी तौर पर जिला प्रशासन ने मृतक किसानों को मुआवजा राशि जारी कर दी। मगर जिले के मृतक किसानों के अंतिम संस्कार के मौके पर कोई जिला व प्रशासनिक अधिकारी तथा किसी भी अन्य राजनैतिक दल का नेता भी नहीं पहुंचा।

chat bot
आपका साथी