प्लास्टिक का इस्तेमाल मानव जीवन के लिए घातक: बुद्धराम

प्लास्टिक का प्रयोग वातावरण व मानव जीवन के लिए घातक है। सिगल यूज प्लास्टिक का प्रदूषण फैलाने में अहम रोल है क्योंकि सिगल यूज प्लास्टिक ही सीवरेज ब्लाक की समस्या का कारण बनते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Aug 2022 10:18 PM (IST) Updated:Fri, 05 Aug 2022 10:18 PM (IST)
प्लास्टिक का इस्तेमाल मानव जीवन के लिए घातक: बुद्धराम
प्लास्टिक का इस्तेमाल मानव जीवन के लिए घातक: बुद्धराम

संसू, मानसा: प्लास्टिक का प्रयोग वातावरण व मानव जीवन के लिए घातक है। सिगल यूज प्लास्टिक का प्रदूषण फैलाने में अहम रोल है, क्योंकि सिगल यूज प्लास्टिक ही सीवरेज ब्लाक की समस्या का कारण बनते हैं। इस बात का प्रगटावा हलका बुढलाडा से विधायक बुध राम ने बचत भवन में सिगल यूज प्लास्टिक बैन संबंधी करवाए गए जिला स्तरीय जागरुकता अभियान को संबोधित करते समय किया।

उन्होंने कहा कि इस मुहिम का आगाज मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा संगरूर में राज्य स्तरीय समागम के जरिए शुरू किया गया है। वातावरण काफी दूषित हो चुका है, पंजाब सरकार वातावरण को साफ सुथरा बनाने के लिए पूरी इच्छा शक्ति के साथ काम कर रही है। सरकार द्वारा लोगों के सहयोग से पौधारोपण किया गया। अब सिगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन को लोगों का साथ जरूरी है। अगर हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से परहेज करे तो जल्द ही प्रदूषण रहित वातावरण बनाया जा सकता है।

वहीं डीसी बलदीप कौर ने कहा कि वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें अपने विरसे के साथ जुड़ना पड़ेगा व फिर से कपड़े के बने थैले का प्रयोग शुरू करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब हम प्लास्टिक के लिफाफे की मांग नहीं करेंगे तो वह खुद व खुद बंद हो जाएंगे। इस अवसर पर बुनियाद स्कीम अधिन लकी ड्रा का पोस्टर भी जारी किया गया, जिसके तहत सुकन्या समृधि योजना तहत 20 जुलाई 2022 से 15 अगस्त 2022 तक नए खुले साढ़े सात हजार खातों में से दस लक्की खाताधारकों को जिला प्रशासन की ओर से प्रति खाता दो हजार रुपये दिए जाएंगे। इस अवसर पर सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल नंगल खुर्द की छात्रा सुमनदीप कौर ने वातावरण विषय पर स्पीच दी। वहीं सांइस, टेक्नालाजी व वातावरण से संबधित वीडियो दिखाई गई। इस दौरान जूट के बैग व जागरूकता पंफलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर एसपी दिगविजय कपिल, तूषीता गुलाटी, राजीव गोयल वातावरण इंजनियर, डीडीपीओ परमपाल सिंह, रविदीप सिगला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी