लुधियाना में कांग्रेस काे झटका, युवा कांग्रेस नेता पवन सूरी साथियों समेत भाजपा में शामिल

कांग्रेस से लुधियाना के युवाओं का मोह भंग होने लगा है। युवा सरकार की नीतियों से खफा हैं और अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। लुधियाना में युवा कांग्रेस के नेता ने अपने साथियों के साथ भाजपा में ज्वाइन किया है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 06:36 AM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 06:36 AM (IST)
लुधियाना में कांग्रेस काे झटका, युवा कांग्रेस नेता पवन सूरी साथियों समेत भाजपा में शामिल
लुधियाना में साथियों समेत भाजपा में शामिल होते हुए युवा कांग्रेस नेता पवन सुरी समेत अन्य। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। कांग्रेस से लुधियाना के युवाओं का मोह भंग होने लगा है। युवा सरकार की नीतियों से खफा हैं और अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी जिला के पूर्व प्रधान डा. सुभाष वर्मा व जिला भाजपा के सचिव कैलाश चौधरी के प्रयासों से कांग्रेस से जुड़े युवा नेता पवन सूरी, गौरव भारद्वाज, गौरव वर्मा कांग्रेस को अलविदा कह कर अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल, जिला उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा,महेश दत्त शर्मा ने सर्किट हाउस में पवन सूरी,गौरव भारद्वाज,गौरव वर्मा को डालकर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के विधासनसभा चुनावों में वह भाजपा के साथ डट कर खड़े रहेंगे और जो जिम्मेदारी भाजपा की लीडरशिप देगी उसे पूरी तनदेही से निभाउंगा। सूरी ने बताया कि वो पहले कांग्रेस के पूर्वी विधानसभा युवा कांग्रेस के उपप्रधान थे।

भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने स्वागत करते हुए कहा कि हम साफ सुथरी एवं ईमानदार राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा की भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जिसने सत्ता पाने के लिए अपनी प्रखर राष्ट्रवाद की नीति से कभी समझौता नहीं किया। इस मौके पर लुधियाना भाजपा के ताजपुर रोड मंडल के प्रधान गुरदीप सिंह सोढी,महामंत्री हरभनस सिंह सलूजा,भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान कुशाग्र कश्यप, एस सी मोर्चा के प्रधान कुलविंदर सिंह व प्रेस सचिव डा सतीश कुमार मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी